परिचय आईयूसीएन लाल सूची ( 1964 में स्थापित) एक राज्य या देश की सीमा के भीतर पशु , कवक और पादप प्रजातियों की मौजूदगी के बारे में सबसे विस्तृत रिपोर्ट देती है | अंतर्राष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ ( IUCN) विश्व-स्तर पर विभिन्न जातियों की संरक्षण-स्थिति पर निगरानी रखने वाला सर्वोच्च संगठन है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर कई देशों की सरकारें विभिन्न जीव जंतुओं और जैवविविधता संरक्षण के उपायों के बारे में सोचने पर मजबूर होतीं हैं | लाल सूची की श्रेणियां 1. जिन प्रजातियों पर किसी प्रकार का खतरा नहीं हैं (सबसे कम चिंता वाले) से लेकर विलुप्त हो चुकी प्रजातियों तक , आईयूसीएन लाल सूची प्रणाली में नौ श्रेणियां होती हैं। संकटग्रस्त श्रेणियां ( कमजोर , खतरे में और गंभीर रूप से संकटग्रस्त) पांच वैज्ञानिक मानदंडों पर आधारित होती हैं जो प्रजाति विशेष के समाप्त होने के जोखिम का आकलन जैविक कारकों जैसे – संख्या कम होने की दर , आबादी , भौगोलिक वितरण का क्षेत्र , आबादी की डिग्री और विखंडन वितरण , पर आधारित होता है। ये मानदंड सभी प्रजातियों (सूक्ष्म जीवों को छोड़कर) पर , सभी इलाकों और सभी देशों में...
knowledge is power , gk in hindi, general knowledge , samany gyan,