Skip to main content

Posts

Showing posts from February, 2018

Goods and service Tax in India वस्तु एवं सेवा कर (भारत)

        वस्तु एवं सेवा कर (भारत)                                                गुड्स एंड सर्विसिज़ टैक्स   या   वस्तु एवं सेवा कर   ( GST ,  अंग्रेज़ी :   Goods and Services Tax )   भारत में   १ जुलाई   २०१७ से लागू एक महत्वपूर्ण   अप्रत्यक्ष   कर   व्यवस्था है जिसे सरकार व कई अर्थशास्त्रियों द्वारा इसे स्वतंत्रता के पश्चात् सबसे बड़ा आर्थिक सुधार बताया है।   इससे केन्द्र एवम् विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा भिन्न भिन्न दरों पर लगाए जा रहे विभिन्न करों को हटाकर पूरे देश के लिए एक ही अप्रत्‍यक्ष कर प्रणाली लागू की जाएगी जिससे भारत को एकीकृत साझा बाजार बनाने में मदद मिलेगी।   भारतीय संविधान   में इस कर व्यवस्था को लागू करने के लिए   संशोधन   किया गया है। 1 जुलाई 2017 से पूर्व  किसी भी सामान पर केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा कई तरह के अलग-अलग कर लगाती हैं लेकिन जीएसटी आने से सभी तरह के सामानों पर एक जैसा ही कर लगाया जाएगा पूर्व में  किसी भी सामान पर 30 से 35% तक कर   देना पड़ता था  कुछ चीजों पर तो प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से लगाया जाने वाला कर 50% से ज्यादा होता था  जीएसटी