Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2018

vyas river ब्यास नदी

ब्यास नदी लम्बाई -470 जलसम्भर क्षेत्र -20.303 ब्यास पंजाब (भारत) हिमाचल में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। नदी की लम्बाई 470 किलोमीटर है। पंजाब (भारत) की पांच प्रमुख नदियों में से एक है। इसका उल्लेख ऋग्वेद में केवल एक बार है। बृहद्देवता में शतुद्री या सतलुज और विपाशा का एक साथ उल्लेख है। इतिहास- ब्यास नदी का पुराना नाम ‘अर्जिकिया’ या ‘विपाशा’ था। यह कुल्लू में व्यास कुंड से निकलती है। व्यास कुंड पीर पंजाल पर्वत शृंखला में स्थित रोहतांग दर्रे में है। यह कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में बहती है। कांगड़ा से मुरथल के पास पंजाब में चली जाती है। मनाली, कुल्लू, बजौरा, औट, पंडोह, मंडी, सुजानपुर टीहरा, नादौन और देहरा गोपीपुर इसके प्रमुख तटीय स्थान हैं। इसकी कुल लंबाई 460 कि॰मी॰ है। हिमाचल में इसकी लंबाई 260 कि॰मी॰ है। कुल्लू में पतलीकूहल, पार्वती, पिन, मलाणा-नाला, फोजल, सर्वरी और सैज इसकी सहायक नदियां हैं। कांगड़ा में सहायक नदियां बिनवा न्यूगल, गज और चक्की हैं। इस नदी का नाम महर्षि ब्यास के नाम पर रखा गया है। यह प्रदेश की जीवनदायिनी नदियों में से एक है। स्थिति इस नदी का उद्गम मध्य ह

satluj river सतलुज नदी

सतलुज नदी सतलुज उत्तरी भारत में बहनेवाली एक सदानीरा नदी है। इसका पौराणिक नाम शतद्रु है। जिसकी लम्बाई पंजाब में बहने वाली पाँचों नदियों में सबसे अधिक है। यह पाकिस्तान में होकर बहती है। उद्गम दक्षिण-पश्चिम तिब्बत में समुद्र तल से 4,600 मीटर की ऊंचाई पर इसका उद्गम मानसरोवर के निकट राक्षस ताल से है, जहां इसका स्थानीय नाम लोगचेन खम्बाव है। अपवाह उद्गम स्थल से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने से पहले यह पश्चिम की ओर मुड़कर कैलाश पर्वत के ढाल के पास बहती है। यहाँ से यह नदी गहरे खड्डों से होकर बहती है और पर्वत श्रेणियों की क्रमिक ऊंचाई सतलुज घाटी में चबूतरों में परिवर्तित हो जाती है। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों से अपना रास्ता तय कराते हुये यह नदी पंजाब के नांगल में प्रवेश करती है। नांगल से कुछ किलोमीटर ऊपर हिमाचल प्रदेश के भाखड़ा में सतलुज पर बांध बनाया गया है। बांध के पीछे एक विशाल जलाशय का निर्माण किया गया है, जो गोविंद सागर जलाशय कहलाता है। भाखड़ा नांगल परियोजना से पनबिजली का उत्पादन होता है, जिसकी आपूर्ति पंजाब और आसपास के राज्यों को की जाती है। पंजाब में प्रवेश के बाद यह नदी दक्षिण-पूर

saryu river सरयु नदी

सरयू देश -भारत राज्य - उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार मुख्य शहर - आजमगढ़, बहराइच, सीतापुर, गोंडा, फैजाबाद, अयोध्या, टान्डा, राजेसुल्तानपुर, दोहरीघाट, बलिया, आरा, छपरा लम्बाई - 350 कि.मी. (217 मील) उद्गम - स्थान -कुमाऊ क्षेत्र, उत्तराखंड, भारत मुखँ - - गंगा नदी मुख्य सहायक नदियाँ - - - वामांगी राप्ती सरयू नदी (अन्य नाम घाघरा, सरजू, शारदा) हिमालय से निकलकर उत्तरी भारत के गंगा मैदान में बहने वाली नदी है जो बलिया और छपरा के बीच में गंगा में मिल जाती है। अपने ऊपरी भाग में, जहाँ इसे काली नदी के नाम से जाना जाता है, यह काफ़ी दूरी तक भारत (उत्तराखण्ड राज्य) और नेपाल के बीच सीमा बनाती है। सरयू नदी की प्रमुख सहायक नदी राप्ती है जो इसमें उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के बरहज नामक स्थान पर मिलती है। इस क्षेत्र का प्रमुख नगर गोरखपुर इसी राप्ती नदी के तट पर स्थित है और राप्ती तंत्र की अन्य नदियाँ आमी, जाह्नवी इत्यादि हैं जिनका जल अंततः सरयू में जाता है। बहराइच, सीतापुर, गोंडा, फैजाबाद, अयोध्या, टान्डा, राजेसुल्तानपुर, दोहरीघाट, बलिया आदि शहर इस नदी के तट पर स्थित हैं। नाम सरयू नदी

sindhu river सिंधु नदी

सिन्धु नदी देश -पाकिस्तान, भारत, चीन राज्य - गिलगित-बाल्टिस्तान, पंजाब, ख़ैबर पख्तुनख्वा, सिन्ध, जम्मू और कश्मीर, पंजाब, तिब्बत ऊँचाई - 4,255 मी. (13,960 फीट) लम्बाई - 3 कि.मी. ( मील) बेसिन -11,65,000 कि.मी.² (4,49,809 वर्ग मील) प्रवाह - -अरब सागर सिन्धु नदी एशिया की सबसे लंबी नदियों में से एक है। यह पाकिस्तान, भारत (जम्मू और कश्मीर) और चीन (पश्चिमी तिब्बत) के माध्यम से बहती है। सिन्धु नदी का उद्गम स्थल, तिब्बत के मानसरोवर के निकट सिन-का-बाब नामक जलधारा माना जाता है। इस नदी की लंबाई प्रायः 2880 किलोमीटर है। यहां से यह नदी तिब्बत और कश्मीर के बीच बहती है। नंगा पर्वत के उत्तरी भाग से घूम कर यह दक्षिण पश्चिम में पाकिस्तान के बीच से गुजरती है और फिर जाकर अरब सागर में मिलती है। इस नदी का ज्यादातर अंश पाकिस्तान में प्रवाहित होता है। यह पाकिस्तान की सबसे लंबी नदी और राष्ट्रीय नदी है। सिंधु की पांच उपनदियां हैं। इनके नाम हैं: वितस्ता, चन्द्रभागा, ईरावती, विपासा एंव शतद्रु. इलमें शतद्रु सबसे बड़ी उपनदी है। सतलुज/शतद्रु नदी पर बना भाखड़ा-नंगल बांध के द्वारा सिंचाई एंव विद्दुत परियोजना

सुवर्णरेखा नदी

सुवर्णरेखा नदी सुवर्णरेखा या स्वर्णरेखा भारत के झारखंड प्रदेश में बहने वाली एक पहाड़ी नदी है। प्राचीन काल में इस सम्मिलित नदी ने राजपूताना के अनेक स्थलों को जलसिक्त कर दिया था। यह भी कहा जाता है कि प्रयाग के निकट तक आकार यह गंगा तथा यमुना में मिलकर त्रिवेणी बन गई थी। कालांतर में यह इन सब स्थानों से तिरोहित हो गई, फिर भी लोगों की धारणा है कि प्रयाग में वह अब भी अंत:सलिला होकर बहती है। मनुसंहिता से स्पष्ट है कि सरस्वती और दृषद्वती के बीच का भूभाग ही ब्रह्मावर्त कहलाता था। यह राँची नगर से 16 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित नगड़ी गाँव में रानी चुआं नामक स्थान से निकलती है और उत्तर पूर्व की ओर बढ़ती हुई मुख्य पठार को छोड़कर प्रपात के रूप में गिरती है। इस प्रपात (झरना) को हुन्डरु जलप्रपात कहते हैं। प्रपात के रूप में गिरने के बाद नदी का बहाव पूर्व की ओर हो जाता है और मानभूम जिले के तीन संगम बिंदुओं के आगे यह दक्षिण पूर्व की ओर मुड़कर सिंहभूम में बहती हुई उत्तर पश्चिम से मिदनापुर जिले में प्रविष्टि होती है। इस जिले के पश्चिमी भूभाग के जंगलों में बहती हुई बालेश्वर जिले में पहुँचती है। य

हुगली नदी

हुगली नदी इस फराक्का बैराज यह है कि गंगा से मुर्शिदाबाद जिले में तिलडंगा के शहर के निकट एक नहर में पानी डीवर्ट एक बांध है। इस नहर के हुगली के पानी के साथ शुष्क मौसम में भी प्रदान करता है। यह जहांगीरपूर बस के ऊपर तक जहां नहर समाप्त हो जाती है और नदी के अपने पाठ्यक्रम लेता गंगा, पिछले धुलियन, पैरालेल किया। सिर्फ दक्षिण जहांगीरपूर से और गंगा क्षेत्र के पत्तों दक्षिण पिछले जियागंज अज़ीमगंज, मुर्शिदाबाद और बहारम्पूर बहती है। दक्षिण बहारम्पूर की और उत्तर पलाशी का यह वर्धमान जिला और नादिया जिले के बीच की सीमा के रूप में प्रयोग किया जाता है, लेकिन समय सीमा के नदी अब अक्सर पूर्व या उसके पूर्व बिस्तर से पश्चिम है वही बनी हुई है। इस संबंध में हुगली नदी (गंगा) द्वारा गठित और बंगाल की खाड़ी, गंगा सागर बुलाया. यह हिंदुओं के लिए एक पवित्र स्थान है। जहां नदी समुद्र में नालियों के समुद्र में एक क़ुतुबनुमे महान धार्मिक महत्व के मकर संक्रांति दिन खासतौर पर जब सूर्य और धनु से मकर राशि के लिए एक परिवर्तन बनाता है इस जगह विशाल मेले के लिए घर, आगंतुकों और रिक्ल्यूस करने बैठक हो जाता है माना जाता है राज्

River Ganga गंगा नदी

गंगा नदी देश -भारत, नेपाल, बांग्लादेश उपनदियाँ - बाएँ -महाकाली, करनाली, कोसी, गंडक, घाघरा दाएँ -यमुना, सोन, महानंदा शहर -हरिद्वार, मुरादाबाद, रामपुर, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, पटना, राजशाही स्रोत -गंगोत्री हिमनद स्थान -उत्तराखण्ड, भारत ऊँचाई -3,892 मी. (12,769 फीट) निर्देशांक -30°59′N 78°55′E मुहाना -सुंदरवन ऊँचाई -0 मी. (0 फीट) निर्देशांक -22°05′N 90°50′E लंबाई -2,525 कि.मी. (1,569 मील) बेसिन प्रवाह -9,07,000 कि.मी.² (3,50,195 वर्ग मील) for मुख औसत -12,015 मी.³/से. (4,24,306 घन फीट/से.) भारत की सबसे महत्त्वपूर्ण नदी गंगा जो भारत और बांग्लादेश में मिलाकर 2,510 किलोमीटर (कि॰मी॰) की दूरी तय करती हुई उत्तराखण्ड में हिमालय से लेकर बंगाल की खाड़ी के सुन्दरवन तक विशाल भू-भाग को सींचती है। देश की प्राकृतिक सम्पदा ही नहीं, जन-जन की भावनात्मक आस्था का आधार भी है।  2,071 कि॰मी॰ तक भारत तथा उसके बाद बांग्लादेश में अपनी लम्बी यात्रा करते हुए यह सहायक नदियों के साथ दस लाख वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल के अति विशाल उपजाऊ मैदान की रचना करती है।  स

OPEC (तेल निर्यातक देशों का संगठन)

           OPEC मुख्य तथ्य -   ओपेक यानी तेल निर्यातक देशों का संगठन ( Organization of the Petroleum Exporting Countrie). इसमें एशिया , अफ्रीका तथा दक्षिण अमेरिका के प्रमुख तेल उत्पादक व निर्यातक देश शामिल हैं जिनकी दुनिया के कुल कच्चे तेल में लगभग 77 प्रतिशत की हिस्सेदारी है .   संगठन की स्थापना हुई 14 सितंबर 1960 में इराक की राजधानी बगदाद में तथा छह नवंबर 1962 को संयुक्त राष्ट्र ने पंजीकृत किया .   ओपेक का सचिवालय पहले जिनोवा में था जिसे अब वियना कर दिया गया है . ओपेक की बैठक सामान्यत साल में दो बार मार्च एवं सितंबर में   होती है . तेल आयात व उपभोग के लिहाज   से अमेरिका शीर्ष पर है जबकि उत्पादक व निर्यातक के रूप में साउदी अरब . ओपेक के पांच संस् ‍ थापक देशों में ईरान , इराक , कुवैत , सउदी अरब व वेनेजुएला है . इसके बाद संगठन में कतर , इंडोनेशिया , लीबिया , संयुक् ‍ त अरब अमीरात , अल् ‍ जीरिया , नाइजीरिया , इक् ‍ वाडोर , गेबोन व अंगोला शामिल हुए . इंडोनेशिय

Indian Economy भारतीय अर्थव्यवस्था - महत्वपूर्ण आर्थिक शब्दाबली

मौद्रिक दरें : 1)    C.R.R. ( नकद आरक्षण अनुपात ):-   सी . आर . आर . वह धन है जो बैंकों को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पास गारंटी के रूप में रखना होता है . 2)      बैंक दर   BANK RATE   :-   जिस दर पर रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को उधार देता है बैंक दर कहलाती है . ३ )        वैधानिक तरलता अनुपात ( S.L.R. ) :- किसी आपात देनदारी को पूरा करने के लिए वाणिज्यिक बैंक अपने प्रतिदिन कारोबार नकद सोना और सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश के रूप में एक खास रकम रिजर्व बैंक के पास जमा कराते है जिस एस . एल . आर . कहते है .. ४ )        रेपो रेट :-   रेपो दर वह है जिस दर पर बैंकों को कम अवधि के लिए रिजर्व बैंक से कर्ज मिलता है . रेपो रेट कम करने से बैंको को कर्ज मिलना आसान हो जाता है . ५ )        रिवर्स रेपो रेट :-   बैंकों को रिजर्व बैंक के पास अपना धन जमा करने के उपरांत जिस दर से ब्याज मिलता है वह रिवर्स रेपो रेट है .. लीड बैंक योजना :-   जिलों