परमाणु संरचना परिचय परमाणु , तत्व का वह सबसे छोटा कण है , जो किसी रासायनिक क्रिया में भाग ले सकता है लेकिन स्वतंत्र रूप से नहीं रह सकता है । द्रव , ठोस व गैस सभी पदार्थों का निर्माण परमाणुओं (Atoms) से ही होता है । परमाणु आपस में मिलकर अणुओं (Molecules) का निर्माण करते हैं । तत्व या यौगिक का वह सबसे छोटा कण है , जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है अणु कहलाता है । परमाणविक तत्व परमाणु का निर्माण परमाणविक तत्वों से मिलकर होता है जिनके नाम हैं – प्रोटान , न्यूट्रान तथा इलेक्ट्रान । प्रोटान व न्यूट्रान परमाणु के नाभिक में पाए जाते हैं और इलेक्ट्रान इस नाभिक के चारों ओर चक्कर लगाता है । इलेक्ट्रान परमाणु के नाभिक के चारों ओर बहुत तेज गति से चक्कर लगता है । विभिन्न तत्वों को उनमें पाई जाने वाली प्रोटान व इलेक्ट्रान की संख्या के आधार पर अलग किया जाता है , जैसे - सोने (Gold) के परमाणु नाभिक में प्रोटानों की संख्या 79 होती है...
knowledge is power , gk in hindi, general knowledge , samany gyan,