यमुना नदी देश -भारत राज्य -उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा उपनदियाँ - बाएँ -टोंस, हिंडन, शारदा, कुंता, गिरि, ऋषिगंगा, हनुमान गंगा दाएँ -चम्बल, बेतवा, केन, सिंध शहर -दिल्ली, मथुरा, आगरा, इटावा, कालपी स्रोत -यमुनोत्री स्थान -बन्दरपूँछ चोटी, उत्तरकाशी जिला, उत्तराखण्ड, भारत ऊँचाई -3,293 मी. (10,804 फीट) निर्देशांक -31°01′0.12″N 78°27′0″E मुहाना -त्रिवेणी संगम ऊँचाई -b98 मी. (322 फीट) निर्देशांक -25°30′N 81°53′E लंबाई -1,376 कि.मी. (855 मील) बेसिन -3,66,223 कि.मी.² (1,41,399 वर्ग मील) यमुना भारत की एक नदी है। यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है जो यह यमुनोत्री (उत्तरकाशी से 30 किमी उत्तर, गढ़वाल में) नामक जगह से निकलती है और प्रयाग (इलाहाबाद) में गंगा से मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियों में चम्बल, सेंगर, छोटी सिन्ध, बतवा और केन उल्लेखनीय हैं। यमुना के तटवर्ती नगरों में दिल्ली और आगरा के अतिरिक्त इटावा, काल्पी, हमीरपुर और प्रयाग मुख्य है। प्रयाग में यमुना एक विशाल नदी के रूप में प्रस्तुत होती है और वहाँ के प्रसिद्ध ऐतिहासिक किले के नीचे गंग...