Skip to main content

Geography , Introduction of agriculture in India भारत में कृषि परिचय


भारत में कृषि परिचय
- कृषि भारत का प्रमुख व्यवसाय है। देश की श्रम शक्ति का लगभग दो-तिहाई भाग कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र से आजीविका प्राप्त करता है। देश के सकल घरेलू उत्पाद मेँ कृषि का लगभग 17.5 प्रतिशत (2007-2008) का योगदान है।

- भारत उर्वरकोँ के उत्पादन और खपत मेँ चीन, अमेरिका की बाद विश्व मेँ तीसरा स्थान रखता है। सर्वाधिक उर्वरक खपत वाले राज्य पंजाब, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश हैं।

- भारत का भैंसों संबंध मेँ प्रथम, बकरी की संख्या मेँ द्वितीय, मवेशियोँ की संख्या तथा भेड़ के मामले मेँ तीसरे स्थान पर है।

- भारत का विश्व मेँ प्राकृतिक रबड़ के उत्पादन मेँ तीसरा स्थान और उपभोग मेँ चौथा स्थान है।

- देश मेँ सर्वाधिक मात्रा मेँ चावल का उत्पादन होता है, तथा गेहूं प्रति हेक्टेअर की उत्पादकता सर्वाधिक पंजाब मेँ है, तत्पश्चात हरयाणा मेँ है।

- भारत विश्व मेँ चाय का सबसे बड़ा उत्पादक एवं उपभोक्ता और निर्यातक है। देश मेँ चाय मुख्यतः असम, पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु मेँ उगाई जाती है।

- भारत विश्व मेँ काफी का 6वां सबसे बड़ा उत्पादक राष्ट्र है, भारत का सबसे बड़ा काफी उत्पादक राज्य कर्नाटक है।

- आम, सपोटा, चीकू तथा केले के उत्पादन मेँ भारत का विश्व मेँ प्रथम स्थान है।

- भारत मेँ अंगूर की प्रति हेक्टेअर उपज विश्व मेँ सर्वाधिक है।

- भारत मेँ फलो के अंतर्गत सर्वाधिक क्षेत्र आम की कृषि के अंतर्गत है, तथा सर्वाधिक उत्पादन केले का होता है।


भारत के 3 सबसे बडें उत्‍पादक राज्‍य

1. चावल - पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब

2. गेंहू - उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा

3. मक्का - कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश

4. कुल दालें - मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र

5. कुल खाद्द्यान्न तिलहन - उत्तर प्रदेश, पंजाब, पश्चिम बंगाल

6. मूंगफली - गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु

7. रेपसीड सरसों - राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा

8. सोयाबीन - मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान

9. सूर्यमुखी - कर्नाटक, आन्ध्र प्रदेश, महाराष्ट्र

10. कुल तिलहन - राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अन्य व्यापारिक फसलें

11. गन्ना - उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र

12. कपास - गुजरात (मिलियन बेल्स), महाराष्ट्र (I-बेल 170 किग्रा), आन्ध्र प्रदेश

13. जुट एवं मेस्ता - पश्चिम बंगाल (मिलियन बेल्स), बिहार (I-बेल 180 किग्रा), असम

14. आलू - उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार


15. प्याज - गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक


भारतीय कृषि से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

- भारत विश्व का सबसे बड़ा दूध उत्पादक राष्ट्र है, जबकि डेनमार्क संसार का सबसे बड़ा दूध व्युत्पन्न पदार्थ (Milk Products) उत्पादक राष्ट्र है।

- प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता सर्वाधिक 800 ग्राम है। वहीं पूर्वोत्तर राज्योँ मेँ औसतन 20 ग्राम दूध तक एक व्यक्ति को रोज मिल पाता है।

- उर्वरक उत्पादन मेँ भारत का विश्व मेँ तीसरा स्थान है। प्रथम एवं द्वितीय राष्ट्र क्रमशः चीन और अमेरिका हैं।

- उर्वरकोँ की खपत मेँ पंजाब और हरियाणा क्रमशः पहले एवं दूसरे स्थान पर हैं।

- देश मेँ औसत वार्षिक वर्षा 117 से 125 सेंटीमीटर के बीच है। सबसे कम वर्षा देश में लेह (जम्मू कश्मीर) मेँ तथा सबसे अधिक मासिनराम (मेघालय) मेँ होती है।