Skip to main content

Geography , Biosphere जैवमंडल


जैवमंडल
- देश के पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण तथा आनुवांशिक विविधता के परिक्षण के उद्देश्य से जैव मंडल संरक्षित क्षेत्रोँ की स्थापना की गई है।

- देश मेँ अब तक 15 जैव मंडल संरक्षित क्षेत्र स्थापित किए जा चुके हैं।

- विश्व धरोहर अभिसमय के अंतर्गत भारत मेँ 5 नैसर्गिक स्थानों को विश्व धरोहर के रुप मेँ जाना जाता हैं, ये पांच स्थान काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (असम), मानस वन्य जीव अभ्यारण (असम), सुंदरबन (पश्चिम बंगाल), नंदा घाटी (उत्तराखंड) तथा केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान) हैं।

- भारत में जिव जंतुओं की 89,000 से अधिक प्रजातियां हैं।

पक्षियों के आश्रय स्थल

नाम - राज्य

केवलादेव घाना (भरतपुर) - राजस्थान

वेदाथांगल - तमिलनाडु

रंगनाथिटु - कर्नाटक

सलीम अली - जम्मू-कश्मीर

- अंडमान निकोबार द्वीप समूह मेँ सर्वाधिक 94 वन्य जीव अभ्यारण हैं तथा सबसे अधिक 12 राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश राज्य मेँ हैं।

- राष्ट्रीय कार्बेट पार्क (उत्तराखंड) भारत का प्रथम राष्ट्रीय उद्यान एवं बाघ संरक्षित स्थल एवं नागार्जुन सागर क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा बाघ संरक्षित स्थल है।

- नीलगिरि, सुंदरवन, मन्नार की खाडी एवं नंदा देवी (अक्टूबर, 2004) को यूनेस्को मेँ जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र के वैश्विक नेटवर्क के अंतर्गत मान्यता प्रदान की गई है।

- बांदीपुर (कर्नाटक) हाथियों का, गिर (गुजरात) एशियाई बब्बर शेर तथा नामदफा (अरुणाचल प्रदेश) तेंदुए के सबसे बड़े आवास स्थल हैं।

- राजस्थान मालवा क्षेत्र मेँ पाये जाने वाले ग्रेट इंडियन बस्टर्ड एवं मणिपुर की विशिष्ट हिरण प्रजाति संगाई के संरक्षण के लिए प्रयास हो रहै हैं।

- राष्ट्रीय प्राणी उद्यान नई दिल्ली मेँ हैं। भारतीय वन्य प्राणी संस्थान देहरादून मेँ स्थित है।

प्रजाति विशेष से सम्बंधित अभ्यारण

प्रजाति का नाम - अभ्यारण का नाम

जंगली गधा - कच्छ का छोटा रण (गुजरात)

एक सींग वाला गैंडा - काजीरंगा (असम), जलदापाड़ा (असम)

सफ़ेद भालू - दाचीगाम (जम्मू-कश्मीर

एशियाई सिंह - गिर गुजरात

ऊंट - रेगिस्तान नेशनल पार्क (राजस्थान)

- भारत मेँ वन्य जीव अनुसंधान का कार्य भारतीय वन्य जीवन संस्थान देहरादून और सलीम अली पक्षी विज्ञान और प्राकृतिक इतिहास केंद्र, कोयंबटूर करते हैं।

- गंगा परियोजना निदेशालय का नया नाम राष्ट्रीय नदी संरक्षण निदेशालय रखा गया है।

- पदमखा नायडू हिमालयन वन्य प्राणी उद्यान दार्जिलिंग मेँ है। उत्तराखंड मेँ केदारनाथ अभ्यारण कस्तूरी मृग हेतु प्रसिद्ध है।

- राष्ट्रीय पर्यावरण माह प्रतिवर्ष 19 नवंबर से 18 दिसंबर तक मनाया जाता है।



Popular posts from this blog

Purpose of computer , कंप्यूटर का उद्देश्य

              कंप्यूटर का उद्देश्य   Purpose of computer आज के युग में कंप्यूटर का महत्व बहुत ही अधिक बढ़ गया है । जीवन के हर क्षेत्र में आज किसी न किसी रूप में कंप्यूटर का उपयोग हो रहा है ।   इसी आधार पर कंप्यूटर के उद्देश्य निम्नलिखित है - 1. कंप्यूटर की सहायता से विभिन्न प्रकार के अकाउंट केश बुक , लेजर ,   बैलेंस शीट , सेल्स रजिस्टर , परचेज बुक तथा बैंक विवरण सहजता व शुद्धता एवं गति के साथ तैयार की जा सकती है । 2. विश्व व्यापार , आयात निर्यात की स्थित ,, भुगतान संतुलन आदि के क्षेत्र में भी कंप्यूटर बड़े उपयोगी साबित हो रहे है। 3. चिकित्सा विज्ञान में कंप्यूटर का प्रयोग औषधि निर्माण से लेकर उपचार तक की संपूर्ण प्रक्रिया में हो रहा है। 4.   इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर की मदद से विभिन्न प्रकार की सरल तथा जटिल मशीनों , छोटे बड़े यंत्रों तथा उपकरणों की उपयोगी मितव्यई तथा सरल डिजाइन सरलता से उपलब्ध हो जाती है , । 5. कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य ,   समाचारों का एक लंबी द...

Western painting पश्चिमी चित्रकला

पश्चिमी चित्रकला परिचय 27000-13000 ई . पू . में दक्षिण - पश्चिम यूरोप में गुफा कला के द्वारा तत्कालीन मानव ने अपने जीवन का चित्रण किया। अफ्रीकी कला , इस्लामिक कला , भारतीय कला , चीनी कला और जापानी कला - इन सभी का पूरा प्रभाव पश्चिमी चित्रकला पर पड़ा है। प्राचीन रोमन व ग्रीक चित्रकला प्राचीन ग्रीक संस्कृति विजुअल कला के क्षेत्र में अपने आसाधारण योगदान के लिए विख्यात है। प्राचीन ग्रीक चित्रकारी मुख्यतया अलंकृत पात्रों के रूप में मिली है। प्लिनी द एल्डर के अनुसार इन पात्रों की चित्रकारी इतनी यथार्थ थी कि पक्षी उन पर चित्रित अंगूरों को सही समझ कर खाने की कोशिश करते थे। रोमन चित्रकारी काफी हद तक ग्रीक चित्रकारी से प्रभावित थी। लेकिन रोमन चित्रकारी की कोई अपनी विशेषता नहीं है। रोमन भित्ति चित्र आज भी दक्षिणी इटली में देखे जा सकते हैं। मध्‍यकालीन शैली बाइजेंटाइन काल (330-1453 ई .) के दौरान बाइजेंटाइन कला ने रुढि़वादी ईसाई मूल्यों को व्यवहारिक या...

vyas river ब्यास नदी

ब्यास नदी लम्बाई -470 जलसम्भर क्षेत्र -20.303 ब्यास पंजाब (भारत) हिमाचल में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। नदी की लम्बाई 470 किलोमीटर है। पंजाब (भारत) की पांच प्रमुख नदियों में से एक है। इसका उल्लेख ऋग्वेद में केवल एक बार है। बृहद्देवता में शतुद्री या सतलुज और विपाशा का एक साथ उल्लेख है। इतिहास- ब्यास नदी का पुराना नाम ‘अर्जिकिया’ या ‘विपाशा’ था। यह कुल्लू में व्यास कुंड से निकलती है। व्यास कुंड पीर पंजाल पर्वत शृंखला में स्थित रोहतांग दर्रे में है। यह कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में बहती है। कांगड़ा से मुरथल के पास पंजाब में चली जाती है। मनाली, कुल्लू, बजौरा, औट, पंडोह, मंडी, सुजानपुर टीहरा, नादौन और देहरा गोपीपुर इसके प्रमुख तटीय स्थान हैं। इसकी कुल लंबाई 460 कि॰मी॰ है। हिमाचल में इसकी लंबाई 260 कि॰मी॰ है। कुल्लू में पतलीकूहल, पार्वती, पिन, मलाणा-नाला, फोजल, सर्वरी और सैज इसकी सहायक नदियां हैं। कांगड़ा में सहायक नदियां बिनवा न्यूगल, गज और चक्की हैं। इस नदी का नाम महर्षि ब्यास के नाम पर रखा गया है। यह प्रदेश की जीवनदायिनी नदियों में से एक है। स्थिति इस नदी का उद्गम मध्य ह...