Skip to main content

Forestry and Fisheries Business वानिकी एवं मत्स्य व्यवसाय


वानिकी एवं मत्स्य व्यवसाय
- भारत मेँ से 677,088 वर्ग किमी. भूमि पर वनोँ का विस्तार है, जो भौगोलिक क्षेत्र का लगभग 20.64 % प्रतिशत है।

- अंडमान निकोबार द्वीप समूह मेँ 86.9 प्रतिशत भू भाग वन है, जो सर्वाधिक है। न्यूनतम 3.8 प्रतिशत वन हरियाणा मेँ है।

- वर्ष 2006 मेँ राष्ट्रीय मात्स्यिकी विकास बोर्ड की स्थापना की गई जिसका उद्देश्य फिश फार्मर्स डेवलपमेंट एजेंसी के माध्यम से सरकार अंतर्देशीय क्षेत्र मेँ कार्यक्रम क्रियांवित कर रही है।

- देश मेँ ताजे पानी की सर्वाधिक मछलियां पश्चिम बंगाल मेँ पकडी जाती हैं।

- समुद्री मछली के उत्पादन मेँ गुजरात का प्रथम स्थान है।

- केरल मेँ विधिहाम मेँ मछली पकड़ने की विशेष सुविधाओं से युक्त एक पत्तन बनाया गया है।

- भारतीय मछली सर्वेक्षण विभाग के 7 परिचालन अड्डे मुंबई, पोरबंदर, कोच्चि, मर्मगाव, विशाखापत्तनम, चेन्नई और पोर्टब्लेयर मेँ स्थित है।

- भारत मेँ वनोँ का वितरण का अत्यधिक आसमान अपर्याप्त है। भारत की समस्त भूमि का मात्र 23% भाग वनाच्छादित है।

- राष्ट्रीय वन नीति 1988 के अनुसार भारत मेँ 33% वन क्षेत्र की प्राप्ति का लक्ष्य रखा गया है। मैदानी भागोँ मेँ 20% तथा पर्वतीय भागोँ मेँ 60% प्रतिशत क्षेत्र निश्चित है। वर्तमान समय मेँ देश के कुल सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग 2% वनों से ही प्राप्त हो रहा है।

- कार्बेट राष्ट्रीय पार्क भारत का पहला आरक्षित क्षेत्र है, जहां सबसे पहले 1 अप्रैल 1973 मेँ बाघ परियोजना का शुभारंभ हुआ। मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट कहते हैं, क्योंकि यहां बाघोँ की सबसे अधिक परियोजनाएं हैं।

- नागार्जुन सागर (आंध्र प्रदेश) क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा बाघ संरक्षित क्षेत्र है।

स्मरणीय तथ्य

- जल की प्रकृति के आधार पर मछलियों को दो भागोँ मेँ विभाजित किया गया है - ताजे जल की मछलियां, एवं खारे जल की मछलियां। भारत मछलियों का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक है।

- ताजे जल की मछलियां नदियों, झीलों, तालाबों एवं जलाशयों से पकड़ी जाती हैं। खारे जल की मछलियां समुद्रों एवं सागरों से प्राप्त की जाती हैं।

- विश्व के कुल आहार का 4% भाग मछलियोँ से प्राप्त होता है।

- नार्वे, आयरलैंड एवं जापान जैसे देशों मेँ मछली का महत्वपूर्ण आहार है। कुल मछली उत्पादन मेँ चीन, पेरु, जापान और अमेरिका सबसे आगे हैं।

- भारत में मछली उत्पादन मेँ 1950-51 मेँ 0.75 मीट्रिक टन था, जो 2005-06 में बढ़कर 6.50 मीट्रिक टन हो गया है, जो भारत की जीडीपी का 1% है जबकि कृषि क्षेत्र के GDP मेँ इसका योगदान 5.3% है

Popular posts from this blog

Purpose of computer , कंप्यूटर का उद्देश्य

              कंप्यूटर का उद्देश्य   Purpose of computer आज के युग में कंप्यूटर का महत्व बहुत ही अधिक बढ़ गया है । जीवन के हर क्षेत्र में आज किसी न किसी रूप में कंप्यूटर का उपयोग हो रहा है ।   इसी आधार पर कंप्यूटर के उद्देश्य निम्नलिखित है - 1. कंप्यूटर की सहायता से विभिन्न प्रकार के अकाउंट केश बुक , लेजर ,   बैलेंस शीट , सेल्स रजिस्टर , परचेज बुक तथा बैंक विवरण सहजता व शुद्धता एवं गति के साथ तैयार की जा सकती है । 2. विश्व व्यापार , आयात निर्यात की स्थित ,, भुगतान संतुलन आदि के क्षेत्र में भी कंप्यूटर बड़े उपयोगी साबित हो रहे है। 3. चिकित्सा विज्ञान में कंप्यूटर का प्रयोग औषधि निर्माण से लेकर उपचार तक की संपूर्ण प्रक्रिया में हो रहा है। 4.   इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर की मदद से विभिन्न प्रकार की सरल तथा जटिल मशीनों , छोटे बड़े यंत्रों तथा उपकरणों की उपयोगी मितव्यई तथा सरल डिजाइन सरलता से उपलब्ध हो जाती है , । 5. कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य ,   समाचारों का एक लंबी द...

The first established industry in India भारत मे सर्वप्रथम स्‍थापित उद्योग

भारत मे सर्वप्रथम स्‍थापित उद्योग 1. सूती वस्त्र - 1818 - फोर्ट ग्लोस्टर ( कोलकाता ) 2. कागज - 1832 - सेरामपुर ( प . बंगाल ) 3. चीनी उद्योग - 1840 - बेतिया ( बिहार ) 4. सीमेंट - 1854 - चेन्नई 5. जूट - 1859 - रिशरा ( प . बंगाल ) 6. लौह इस्पात - 1870 - कुलटी ( प . बंगाल ) 7. ऊनी वस्त्र - 1876 - कानपुर ( उ . प्र .) 8. कृत्रिम वस्त्र रेशा ( रेयान ) - 1920 - त्रावणकोर ( केरल ) 9. एल्युमिनियम - 1937 - जे . के . नगर 10. भारी इंजीनियरिंग - 1958 - रांची ( झारखण्ड )

Science , Classification of plant पादप जगत का वर्गीकरण

पादप जगत का वर्गीकरण परिचय वर्गिकी  (Taxonomy)  वर्गीकरण   का   विज्ञान   है ,  जो   जीवों   की   व्यापक   विविधता   के   अध्ययन   को   आसान   बनाता   है   और   जीवों   के   विभिन्न   समूहों   के   बीच   अंतर्संबंधों   को   समझने   में   हमारी   मदद   करता   है।   पादप   जगत   में   प्रथम   स्तर   का   वर्गीकरण   पादप   शरीर   के   अंतर ,  परिवहन   के   लिए   विशेष   ऊतकों   की   उपस्थिति ,  बीज   धारण   करने   की   क्षमता   और   बीज   के   फलों   के   अंदर   पाये   जाने   पर   निर्भर   करता   है। थेलोफाइटा शैवाल ,  कवक   और   बैक्टीरिया   जैसे   सूक्ष्म   जीवाणुओं   के   प्रकार   को   इस   श्र...