Skip to main content

Nandadevi National Park नंदादेवी राष्ट्रीय उद्यान

नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान

1. राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1982 में हुई थी।

2. नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान पूर्वी उत्तरांचल (चमोली जिला) में (30° 41' से 30° 48'  और 79° 33' से 79° 46' पू) स्थित है। दिल्ली से यह करीब 300 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है।

3. नंदा देवी की ऊंचाई 7,816 मी (25,643 फीट) है।

4. ब्रह्म कमल और भारल (नीली पहाड़ी बकरी) जैसे वनस्पतियों और जीवजन्तुओं से भरा यहां का सुंदर वातावरण प्राकृतिक अभयारण्य के तौर पर प्रसिद्ध है।  

5. सर एडमंड हिलेरी ने अपनी आत्मकथा में इसकी व्याख्या इस प्रकार की थी, " नंदा देवी अभयारण्य भारत को साहसिक कार्य के लिए ईश्वर द्वारा उपहार स्वरूप दिया गया प्रशिक्षण स्थल है"।

6. वर्ष 1988 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल का दर्जा दिया था।

7. वर्ष 1982  में इसकी स्थापना संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के तौर पर की गई थी लेकिन बाद में इसका नाम बदल कर नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान कर दिया गया।

8. इस उद्यान में फूलों की करीब 312 प्रजातियां  हैं जिसमें से 17 दुलर्भ प्रजातियों के फूल यहां पाए जाते हैं। देवदार, सन्टी/ सनौबर, रोडोडेंड्रन (बुरांस) और जुनिपर यहां की मुख्य वनस्पतियां हैं।

9. सामान्य विशाल स्तनधारियों में हिमालय कस्तूरी मृग, मेनलैंड सीरो और हिमालयी तहर हैं। मांसाहारी जीवों में हिम तेंदुआ, हिमालयन ब्लैक बीयर और शायद भूरे भालू भी हैं।

10. सूखेपन की वजह से अभयारम्य के भीतर वनस्पति कम हैं। नंदा देवी ग्लेशियर के पास पर्यटकों को वनस्पति नहीं मिलेगी। रमानी, अल्पाइन, प्रोन मॉसेस और लाइकेन्स नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाली फूलों की अन्य उल्लेखनीय प्रजातियां हैं।

Popular posts from this blog

Purpose of computer , कंप्यूटर का उद्देश्य

              कंप्यूटर का उद्देश्य   Purpose of computer आज के युग में कंप्यूटर का महत्व बहुत ही अधिक बढ़ गया है । जीवन के हर क्षेत्र में आज किसी न किसी रूप में कंप्यूटर का उपयोग हो रहा है ।   इसी आधार पर कंप्यूटर के उद्देश्य निम्नलिखित है - 1. कंप्यूटर की सहायता से विभिन्न प्रकार के अकाउंट केश बुक , लेजर ,   बैलेंस शीट , सेल्स रजिस्टर , परचेज बुक तथा बैंक विवरण सहजता व शुद्धता एवं गति के साथ तैयार की जा सकती है । 2. विश्व व्यापार , आयात निर्यात की स्थित ,, भुगतान संतुलन आदि के क्षेत्र में भी कंप्यूटर बड़े उपयोगी साबित हो रहे है। 3. चिकित्सा विज्ञान में कंप्यूटर का प्रयोग औषधि निर्माण से लेकर उपचार तक की संपूर्ण प्रक्रिया में हो रहा है। 4.   इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर की मदद से विभिन्न प्रकार की सरल तथा जटिल मशीनों , छोटे बड़े यंत्रों तथा उपकरणों की उपयोगी मितव्यई तथा सरल डिजाइन सरलता से उपलब्ध हो जाती है , । 5. कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य ,   समाचारों का एक लंबी द...

Western painting पश्चिमी चित्रकला

पश्चिमी चित्रकला परिचय 27000-13000 ई . पू . में दक्षिण - पश्चिम यूरोप में गुफा कला के द्वारा तत्कालीन मानव ने अपने जीवन का चित्रण किया। अफ्रीकी कला , इस्लामिक कला , भारतीय कला , चीनी कला और जापानी कला - इन सभी का पूरा प्रभाव पश्चिमी चित्रकला पर पड़ा है। प्राचीन रोमन व ग्रीक चित्रकला प्राचीन ग्रीक संस्कृति विजुअल कला के क्षेत्र में अपने आसाधारण योगदान के लिए विख्यात है। प्राचीन ग्रीक चित्रकारी मुख्यतया अलंकृत पात्रों के रूप में मिली है। प्लिनी द एल्डर के अनुसार इन पात्रों की चित्रकारी इतनी यथार्थ थी कि पक्षी उन पर चित्रित अंगूरों को सही समझ कर खाने की कोशिश करते थे। रोमन चित्रकारी काफी हद तक ग्रीक चित्रकारी से प्रभावित थी। लेकिन रोमन चित्रकारी की कोई अपनी विशेषता नहीं है। रोमन भित्ति चित्र आज भी दक्षिणी इटली में देखे जा सकते हैं। मध्‍यकालीन शैली बाइजेंटाइन काल (330-1453 ई .) के दौरान बाइजेंटाइन कला ने रुढि़वादी ईसाई मूल्यों को व्यवहारिक या...

The first established industry in India भारत मे सर्वप्रथम स्‍थापित उद्योग

भारत मे सर्वप्रथम स्‍थापित उद्योग 1. सूती वस्त्र - 1818 - फोर्ट ग्लोस्टर ( कोलकाता ) 2. कागज - 1832 - सेरामपुर ( प . बंगाल ) 3. चीनी उद्योग - 1840 - बेतिया ( बिहार ) 4. सीमेंट - 1854 - चेन्नई 5. जूट - 1859 - रिशरा ( प . बंगाल ) 6. लौह इस्पात - 1870 - कुलटी ( प . बंगाल ) 7. ऊनी वस्त्र - 1876 - कानपुर ( उ . प्र .) 8. कृत्रिम वस्त्र रेशा ( रेयान ) - 1920 - त्रावणकोर ( केरल ) 9. एल्युमिनियम - 1937 - जे . के . नगर 10. भारी इंजीनियरिंग - 1958 - रांची ( झारखण्ड )