Skip to main content

snow Leopard हिम तेंदुआ

snow Leopard   हिम तेंदुआ 


1. हिम तेंदुए मध्य एशिया के पहाड़ों में 9,800 और  17,000 फीट की उंचाई पर पाए जाते हैं। ये अफगानिस्तान से कजाकिस्तान, रूस, उत्तर में भारत और पूर्व में चीन तक पाए जाते हैं। चीन में हिम तेंदुआ की कुल आबादी के करीब 60% तेंदुए हैं। ये मंगोलिया के कुछ हिस्सों से विलुप्त हो चुके हैं। मंगोलिया इनका मुख्य निवास स्थान हुआ करता था।

2. आईयूसीएन की लाल सूचि में ये संकटग्रस्त प्रजातियों की सूची में हैं।

3. नवीनतम अनुमानों के अनुसार, हिम तेंदुओं की वैश्विक आबादी करीब 4,080–6,590 व्यस्कों की हैं, जिनमें से 2,500 से कुछ कम के जंगलों में फिर से प्रजनन करने का भी अनुमान है।

4. हिम तेंदुआ, अफगानिस्तान और पाकिस्तान का राष्ट्रीय विरासत पशु है।

5. वर्गीकरण के आधार पर, हिम तेंदुआ को 1930 के दशक के आरंभ में अनिसया वर्ग में रखा गया था।

6. हिम तेंदुआ तिब्बत और हिमालय के पहाड़ों में मिलने वाले नीले भेड़ (भारल) को खाते हैं।
7. हालांकि ये शक्तिशाली शिकारी अपने से तीन गुना अधिक वजन वाले पशुओं की भी हत्या कर सकते हैं। ये अपने से कई गुना छोटे जैसे मारमोट, खरहे और गेम बर्ड्स को भी खाते हैं।

8. परंपरागत चीनी दवाओं में इनके शरीर के अंगों का इस्तेमाल होता है। इसलिए अवैध रूप से इनका शिकार कर व्यापार किया जाता है। इसी वजह से इन तेंदुओं की संख्या तेजी से कम हो रही है।

9. अन्य बड़ी बिल्लियों की तुलना में हिम तेंदुआ थोड़े से ही छोटे होते हैं लेकिन इनके आकार में विविधता देखने को मिलती है। आमतौर पर इनका वजन 27 से 55 किलो के बीच रहता है।

10. हिम तेंदुआ एक ठंडी, पहाड़ी वातावरण में अलगअलग अनुकूलन दिखाते हैं। उनका शरीर गठीला होता है, खाल मोटी और कान छोटे एवं गोलाकार होते हैं, ये सभी इनके शरीर से खोने वाली गर्मी को कम करता है।

व्यवहार

हिम तेंदुए खड़ी चट्टान क्षेत्रों और कंदराओं में निवास करना पसंद करते हैं। ये निवास स्थान शिकार करने के लिए उन्हें छलावरण प्रदान करते हैं। ये अपने शिकार का छिप कर इंतजार करते हैं और आमतौर पर 20 – 50 फीट की दूरी से हमला करते हैं। लंबे और शक्तिशाली पिछले हिस्से की वजह से हिम तेंदुआ 30 फीट की दूरी तक छलांग लगा सकता हैं। यह दूरी इनके शरीर की लंबाई के छह गुणा अधिक है।
क्या आप जानते हैं?
हिम तेंदुआ की आंखें हरी या ग्रे रंग की होती है जो बड़ी बिल्लियों में असामान्य है। आम तौर पर बड़ी बिल्लियों की आंखें पीली या सुनहरे रंग की होती है।
हिम तेंदुए, सुबह और शाम में सक्रिए होते और जंगल में बहुत कम दिखाई देते हैं। अन्य बड़ी बिल्लियों के जैसे, हिम तेंदुए दहाड़ नहीं सकते। एकान्त में रहने वाले ये तेंदुए प्रजनन काल के दौरान ही सिर्फ जोड़ों में रहते हैं।
प्रजनन
संभोग का समयः जनवरी और मध्य मार्च के बीच
गर्भावस्थाः 3-3 ½ माह
शिशु की संख्याः 2-3 शावक
मादा चट्टानी गुफाओं में बच्चे को जन्म देती हैं। तीन माह के उम्र में ही शावक अपने मां के साथ हो जाते हैं और पहली सर्दियों में मां के साथ रहते हैं।

Popular posts from this blog

Purpose of computer , कंप्यूटर का उद्देश्य

              कंप्यूटर का उद्देश्य   Purpose of computer आज के युग में कंप्यूटर का महत्व बहुत ही अधिक बढ़ गया है । जीवन के हर क्षेत्र में आज किसी न किसी रूप में कंप्यूटर का उपयोग हो रहा है ।   इसी आधार पर कंप्यूटर के उद्देश्य निम्नलिखित है - 1. कंप्यूटर की सहायता से विभिन्न प्रकार के अकाउंट केश बुक , लेजर ,   बैलेंस शीट , सेल्स रजिस्टर , परचेज बुक तथा बैंक विवरण सहजता व शुद्धता एवं गति के साथ तैयार की जा सकती है । 2. विश्व व्यापार , आयात निर्यात की स्थित ,, भुगतान संतुलन आदि के क्षेत्र में भी कंप्यूटर बड़े उपयोगी साबित हो रहे है। 3. चिकित्सा विज्ञान में कंप्यूटर का प्रयोग औषधि निर्माण से लेकर उपचार तक की संपूर्ण प्रक्रिया में हो रहा है। 4.   इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर की मदद से विभिन्न प्रकार की सरल तथा जटिल मशीनों , छोटे बड़े यंत्रों तथा उपकरणों की उपयोगी मितव्यई तथा सरल डिजाइन सरलता से उपलब्ध हो जाती है , । 5. कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य ,   समाचारों का एक लंबी द...

Western painting पश्चिमी चित्रकला

पश्चिमी चित्रकला परिचय 27000-13000 ई . पू . में दक्षिण - पश्चिम यूरोप में गुफा कला के द्वारा तत्कालीन मानव ने अपने जीवन का चित्रण किया। अफ्रीकी कला , इस्लामिक कला , भारतीय कला , चीनी कला और जापानी कला - इन सभी का पूरा प्रभाव पश्चिमी चित्रकला पर पड़ा है। प्राचीन रोमन व ग्रीक चित्रकला प्राचीन ग्रीक संस्कृति विजुअल कला के क्षेत्र में अपने आसाधारण योगदान के लिए विख्यात है। प्राचीन ग्रीक चित्रकारी मुख्यतया अलंकृत पात्रों के रूप में मिली है। प्लिनी द एल्डर के अनुसार इन पात्रों की चित्रकारी इतनी यथार्थ थी कि पक्षी उन पर चित्रित अंगूरों को सही समझ कर खाने की कोशिश करते थे। रोमन चित्रकारी काफी हद तक ग्रीक चित्रकारी से प्रभावित थी। लेकिन रोमन चित्रकारी की कोई अपनी विशेषता नहीं है। रोमन भित्ति चित्र आज भी दक्षिणी इटली में देखे जा सकते हैं। मध्‍यकालीन शैली बाइजेंटाइन काल (330-1453 ई .) के दौरान बाइजेंटाइन कला ने रुढि़वादी ईसाई मूल्यों को व्यवहारिक या...

vyas river ब्यास नदी

ब्यास नदी लम्बाई -470 जलसम्भर क्षेत्र -20.303 ब्यास पंजाब (भारत) हिमाचल में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। नदी की लम्बाई 470 किलोमीटर है। पंजाब (भारत) की पांच प्रमुख नदियों में से एक है। इसका उल्लेख ऋग्वेद में केवल एक बार है। बृहद्देवता में शतुद्री या सतलुज और विपाशा का एक साथ उल्लेख है। इतिहास- ब्यास नदी का पुराना नाम ‘अर्जिकिया’ या ‘विपाशा’ था। यह कुल्लू में व्यास कुंड से निकलती है। व्यास कुंड पीर पंजाल पर्वत शृंखला में स्थित रोहतांग दर्रे में है। यह कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में बहती है। कांगड़ा से मुरथल के पास पंजाब में चली जाती है। मनाली, कुल्लू, बजौरा, औट, पंडोह, मंडी, सुजानपुर टीहरा, नादौन और देहरा गोपीपुर इसके प्रमुख तटीय स्थान हैं। इसकी कुल लंबाई 460 कि॰मी॰ है। हिमाचल में इसकी लंबाई 260 कि॰मी॰ है। कुल्लू में पतलीकूहल, पार्वती, पिन, मलाणा-नाला, फोजल, सर्वरी और सैज इसकी सहायक नदियां हैं। कांगड़ा में सहायक नदियां बिनवा न्यूगल, गज और चक्की हैं। इस नदी का नाम महर्षि ब्यास के नाम पर रखा गया है। यह प्रदेश की जीवनदायिनी नदियों में से एक है। स्थिति इस नदी का उद्गम मध्य ह...