Skip to main content

Medieval History मध्‍यकालीन भारत , मुगलकाल स्‍थापत्‍यकला


 परिचय 

 - दिल्ली में हुमायूँ की समाधि इस काल का प्रमुख निर्माण माना जाता है।

- अकबर ने 1571 में आगरा के किले का निर्माण करवाया। अबुल फज़ल के अनुसार आगरा के किले में 500 से अधिक पत्थर की इमारतें हैं।

- 1573 में अकबर ने गुजरात विजय को स्मरणीय बनाने के उद्देश्य से बुलन्द दरवाजा का निर्माण जो फतेहपुर सीकरी का मुख्य प्रवेश द्वार है। यह ईरानी शैली में अर्द्ध गुम्बदाकार आकार में बना हुआ है।

- फतेहपुर सीकरी में सलीम चिश्ती का मकबरा (जहाँगीर द्वारा बनवाई गई पूर्ण संगमरमर की पहली मुगलकाल इमारत), बीरबर के महल, अनुप तालाब एवं मरियम महल भी बने हुए है।

- अकबर ने आगरा के किले में जहाँगीरी महल का निर्माण भी करवाया है जो हिंदु शैली के मन मंदिर की निर्माण शैली पर आधरित है।

- जहाँगीर ने आगरा के निकट सिंकदरा में अकबर के मकबरे का निर्माण करवाया है।

- नूरजहाँ ने आगरा के निकट अपने पिता एतमाद-उद-दौला का सफेद संगमरमर का मकबरा बनवाया है। इसमें संगमरमर के साथ अन्य बहुमूल्य पत्थरों का भी उपयोग किया गया है। निर्माण की इस तकनीक को पित्र दौरा कहा गया है

- शाहजहाँ के शासनकाल में वास्तुकला अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँची। शाहजहाँ ने अजमेर में जामा मस्जिद, लाहौर में अपने पिता का मकबरा एवं दिल्ली में जामा मस्जिद का निर्माण करवाया।

- शाहजहाँ ने कश्मीर में शालीमार गार्डन निर्माण भी करवाया था।

- शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में आगरा में ताजमहल का निर्माण करवाया था। दिल्ली के लाल किले का निर्माण भी शाहजहाँ ने ही करवाया था।

- औरंगज़ेब स्मारकों के निर्माण में अधिक रूचि नहीं रखता था तथापि उसने दिल्ली में मोती मस्जिद एवं औरंगाबाद में बीबी के मकबरे का निर्माण करवाया।


मुगल चित्रकारी 


- हुमायुँ ने प्रसिद्ध पर्शियन चित्रकारों की सेवाएँ ली। उनमें से कुछ चित्रकार थे- सय्यद अली, अब्दुस समद, दोस्त मुहम्मद एवं मीर मुस्व्वीर।

- मुगलों ने अपनी चित्रकारी में दरबार के चित्र, युद्ध के दृश्य, पीछा करती हुई सेना के दृश्य अंकित करवाने प्रारंभ किये।

- जसवंत एवं दसवंत अकबर के दरबार के दो प्रसिद्ध चित्रकार थे।

- जहाँगीर के शासनकाल में मुगलचित्रकारी अपने चरमोत्कर्ष पर पहुँची। जहाँगीर एक कला प्रेमी शासक था।


 मुगलकाल का प्रशासन 

- मुगल साम्राज्य सुबों में विभाजित था। सुबे भी सरकार, परगना एवं ग्रामों में उपविभाजित था।

- तथापि, भूमि कुछ अन्य क्षेत्रीय ईकाईयों में विभक्त थी जैसे खलिस, जागीर एवं इनाम।


 मुगलकाल का साहित्‍य 

लेखक - कृति का नाम - विषय वस्तु

1. अब्दुल हामिद - बादशाहनामा - शाहजहाँ का इतिहास

2. बाबर - तुजुक--बाबरी - आत्मकथा (बाबर)

3. गुलबदन बेगम - हुमायुँनामा - हुमायुँ का इतिहास

4. अबुल फज़़ल - आईने-अकबरी - अकबर का इतिहास

5. अबुल फज़ल - अकबरनामा - अकबर का इतिहास

6. बदायूँनी - मुन्तखाब उल-त्वारिख - अकबर का इतिहास

7. जहाँगीर - तुजुक--जहाँगीर - आत्मकथा (जहाँगीर)

8. मुमताद खान - इकबालनामा - जहाँगीर

9. मुहम्मद वारिस - पादशाहनामा - शाहजहाँ का इतिहास

10. इनायत खाँ - शाहजहाँनामा - शाहजहाँ का इतिहास

11. मुहम्द सालेह - शाहजहाँनामा - शाहजहाँनामा

12. दारा शिकोह - शफीनत-उल-औलिया - सूफी संतो की कहानी

13. दारा शिकोह - सुकुनत-उल-औलिया - उपनिषदों का अनुवाद

14. दारा शिकोह - मज़मा उल-बहरीन - उसके धार्मिक विश्वास

15. दारा शिकोह - हसनत-उल-अरीफीन - उसके दार्शनिक विचार

16. औरंगज़ेब - रक्कत--आलमगिरी - उसके पत्रों का संग्रह

17. मुहम्मद काजिम - आलमगीरनामा - औरंगज़ेब का इतिहास

18. भीमसेन - नुस्खा-दिलखुश - औरंगज़ेब का इतिहास

19. ईश्वरदास - फुतुहत--आलमगिरी - औरंगज़ेब का इतिहास

  

 मुगलकाल के अधिकारी   



ईकाईयाँ - अधिकारी

1. प्रान्त (सुबा)

सिपहसालार: मुख्य अधिकारी (अकबर के अधीन एवं बाद में यह निजाम और सुबेदार कहलाया)

दीवान: राजस्व विभाग का प्रभारी।

बख्शी: सैन्य विभाग का प्रभारी।

2. जिला/सरकार

फौजदार: प्रशासनिक अधिकारी

अमल/अमलगुजार:राजस्व एकत्रित करना।

कोतवाल: कानून एवं व्यवस्था का संचालन।

3. परगना

शिकदार: प्रशासनिक प्रभारी जो ‘’फौजदार एवं कोतवाल’’ दोनो का कार्य करता था।

अमीन कानूनगो : राजस्व अधिकारी

4. ग्राम (गाँव)

मुकद्दम : मुखिया

पटवारी : लेखाकार

चौकीदार : चौकीदार

 मुगलकालीन अर्थव्‍यवस्‍था



- मनसबदारी व्यवस्था:- अकबर द्वारा प्रस्तावित की गई थी।

- राजस्व के अतिरिक्त राज्य युद्ध की विजय से होने वाले लाभ पर भी आश्रित रहता था। अत: राजस्व का अधिकतर भाग युद्ध एवं संघर्ष में खर्च हो जाता था।

- राजस्व एकत्रित करने के कई स्त्रोत थे यथा काकूत, (प्राक्कलऩ़) जब्त (फस्ल की पैदावर पर आधारित)

- धार्मिक अनुष्ठानों के बदले भूमि उपहार में दी जाती थी। जिसे मदाद--माश या इनाम कहा जाता था।


Popular posts from this blog

Purpose of computer , कंप्यूटर का उद्देश्य

              कंप्यूटर का उद्देश्य   Purpose of computer आज के युग में कंप्यूटर का महत्व बहुत ही अधिक बढ़ गया है । जीवन के हर क्षेत्र में आज किसी न किसी रूप में कंप्यूटर का उपयोग हो रहा है ।   इसी आधार पर कंप्यूटर के उद्देश्य निम्नलिखित है - 1. कंप्यूटर की सहायता से विभिन्न प्रकार के अकाउंट केश बुक , लेजर ,   बैलेंस शीट , सेल्स रजिस्टर , परचेज बुक तथा बैंक विवरण सहजता व शुद्धता एवं गति के साथ तैयार की जा सकती है । 2. विश्व व्यापार , आयात निर्यात की स्थित ,, भुगतान संतुलन आदि के क्षेत्र में भी कंप्यूटर बड़े उपयोगी साबित हो रहे है। 3. चिकित्सा विज्ञान में कंप्यूटर का प्रयोग औषधि निर्माण से लेकर उपचार तक की संपूर्ण प्रक्रिया में हो रहा है। 4.   इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर की मदद से विभिन्न प्रकार की सरल तथा जटिल मशीनों , छोटे बड़े यंत्रों तथा उपकरणों की उपयोगी मितव्यई तथा सरल डिजाइन सरलता से उपलब्ध हो जाती है , । 5. कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य ,   समाचारों का एक लंबी द...

Western painting पश्चिमी चित्रकला

पश्चिमी चित्रकला परिचय 27000-13000 ई . पू . में दक्षिण - पश्चिम यूरोप में गुफा कला के द्वारा तत्कालीन मानव ने अपने जीवन का चित्रण किया। अफ्रीकी कला , इस्लामिक कला , भारतीय कला , चीनी कला और जापानी कला - इन सभी का पूरा प्रभाव पश्चिमी चित्रकला पर पड़ा है। प्राचीन रोमन व ग्रीक चित्रकला प्राचीन ग्रीक संस्कृति विजुअल कला के क्षेत्र में अपने आसाधारण योगदान के लिए विख्यात है। प्राचीन ग्रीक चित्रकारी मुख्यतया अलंकृत पात्रों के रूप में मिली है। प्लिनी द एल्डर के अनुसार इन पात्रों की चित्रकारी इतनी यथार्थ थी कि पक्षी उन पर चित्रित अंगूरों को सही समझ कर खाने की कोशिश करते थे। रोमन चित्रकारी काफी हद तक ग्रीक चित्रकारी से प्रभावित थी। लेकिन रोमन चित्रकारी की कोई अपनी विशेषता नहीं है। रोमन भित्ति चित्र आज भी दक्षिणी इटली में देखे जा सकते हैं। मध्‍यकालीन शैली बाइजेंटाइन काल (330-1453 ई .) के दौरान बाइजेंटाइन कला ने रुढि़वादी ईसाई मूल्यों को व्यवहारिक या...

vyas river ब्यास नदी

ब्यास नदी लम्बाई -470 जलसम्भर क्षेत्र -20.303 ब्यास पंजाब (भारत) हिमाचल में बहने वाली एक प्रमुख नदी है। नदी की लम्बाई 470 किलोमीटर है। पंजाब (भारत) की पांच प्रमुख नदियों में से एक है। इसका उल्लेख ऋग्वेद में केवल एक बार है। बृहद्देवता में शतुद्री या सतलुज और विपाशा का एक साथ उल्लेख है। इतिहास- ब्यास नदी का पुराना नाम ‘अर्जिकिया’ या ‘विपाशा’ था। यह कुल्लू में व्यास कुंड से निकलती है। व्यास कुंड पीर पंजाल पर्वत शृंखला में स्थित रोहतांग दर्रे में है। यह कुल्लू, मंडी, हमीरपुर और कांगड़ा में बहती है। कांगड़ा से मुरथल के पास पंजाब में चली जाती है। मनाली, कुल्लू, बजौरा, औट, पंडोह, मंडी, सुजानपुर टीहरा, नादौन और देहरा गोपीपुर इसके प्रमुख तटीय स्थान हैं। इसकी कुल लंबाई 460 कि॰मी॰ है। हिमाचल में इसकी लंबाई 260 कि॰मी॰ है। कुल्लू में पतलीकूहल, पार्वती, पिन, मलाणा-नाला, फोजल, सर्वरी और सैज इसकी सहायक नदियां हैं। कांगड़ा में सहायक नदियां बिनवा न्यूगल, गज और चक्की हैं। इस नदी का नाम महर्षि ब्यास के नाम पर रखा गया है। यह प्रदेश की जीवनदायिनी नदियों में से एक है। स्थिति इस नदी का उद्गम मध्य ह...