Skip to main content

Medieval History मध्‍यकालीन भारत , प्रारंभिक मध्‍यकालीन भारत , मुस्लिमों का आगमन

      महमूद गजनी 

- 1001 में महमूद ने पेशावर के हिंदुशाही राजा जयपाल को परास्त किया एवं 1008-09 में महमूद ने जयपाल के पुत्र आनंदपाल को वैहिंद के युद्ध में परास्त किया।

- 1008-25/26 के दौरान गजनी ने भारत में अमीर मंदिरों को लूटने के उद्देशय से 17 बार आक्रमण किया।

- उसने 1025 में गुजरात के सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण की इसकी समृद्धता को पूरी तरह नष्ट कर दिया।

- महमूद के भारत आने के समय अल-बरूनी भी इसके साथ था एवं फिरदौसी इसका राजदरबार कवि था।

- महमूद गजनी की 1030 ईस्वी में मृत्यु हो गई।

कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

- शाहनामा फिरदौसी की कृति है।

- किताब-उल-हिंद या तहकीक--हिंद अल-बरूनी द्वारा लिखी गई।

- गीत-गोविंद का लेखक जयदेव है।

माेेेहम्‍मद गौरी 

- इसका वास्तविक नाम मुईजुद्दीन-मोहम्मदबिन-सैम था। 1173 में यह गजनी के सिंहासन पर बैठा एवं 1175 के लगभग भारत की तरफ बढ़ने लगा।

- उसने गोमल दर्रे के रास्ते से भारत में प्रवेश किया एवं मुल्तान एवं उच्छ पर पर कब्ज़ा कर लिया।

- 1191 में उसे पृथ्वीराज चौहान के हाथों तराइन के प्रथम युद्ध में पराजय का सामना करना पड़ा एवं 1192 में तराइन के द्वितीय युद्ध में उसने पृथ्वीराज चौहान को परास्त कर दिया।

- 1194 में मोहम्मद गौरी ने चंदावर के युद्ध में कन्नौज के शासक जयचंद को परास्त करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया।

- उसने कुतुबुद्दीन-ऐबक को भारतीय अभियान पर अपना सुबेदार नियुक्त किया।

- मोहम्मद गौरी के सिक्कों पर दैवी लक्ष्मी के चित्र अंकित प्राप्त होते हैं। सिक्कों पर देवनागरी लिपी में उसका नाम भी अंकित है।

- मोहम्मद गौरी का अंतिम भारत अभियान 1206 में खोखर विद्रोह था। उसने विद्रोह का दमन तो कर दिया परन्तु रास्ते में लौटते वक्त विद्रोही दल से सम्बंधित एक मुस्लिम हठधर्मी द्वारा उसकी हत्या कर दी गई।

  

Popular posts from this blog

Purpose of computer , कंप्यूटर का उद्देश्य

              कंप्यूटर का उद्देश्य   Purpose of computer आज के युग में कंप्यूटर का महत्व बहुत ही अधिक बढ़ गया है । जीवन के हर क्षेत्र में आज किसी न किसी रूप में कंप्यूटर का उपयोग हो रहा है ।   इसी आधार पर कंप्यूटर के उद्देश्य निम्नलिखित है - 1. कंप्यूटर की सहायता से विभिन्न प्रकार के अकाउंट केश बुक , लेजर ,   बैलेंस शीट , सेल्स रजिस्टर , परचेज बुक तथा बैंक विवरण सहजता व शुद्धता एवं गति के साथ तैयार की जा सकती है । 2. विश्व व्यापार , आयात निर्यात की स्थित ,, भुगतान संतुलन आदि के क्षेत्र में भी कंप्यूटर बड़े उपयोगी साबित हो रहे है। 3. चिकित्सा विज्ञान में कंप्यूटर का प्रयोग औषधि निर्माण से लेकर उपचार तक की संपूर्ण प्रक्रिया में हो रहा है। 4.   इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर की मदद से विभिन्न प्रकार की सरल तथा जटिल मशीनों , छोटे बड़े यंत्रों तथा उपकरणों की उपयोगी मितव्यई तथा सरल डिजाइन सरलता से उपलब्ध हो जाती है , । 5. कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य ,   समाचारों का एक लंबी द...

The first established industry in India भारत मे सर्वप्रथम स्‍थापित उद्योग

भारत मे सर्वप्रथम स्‍थापित उद्योग 1. सूती वस्त्र - 1818 - फोर्ट ग्लोस्टर ( कोलकाता ) 2. कागज - 1832 - सेरामपुर ( प . बंगाल ) 3. चीनी उद्योग - 1840 - बेतिया ( बिहार ) 4. सीमेंट - 1854 - चेन्नई 5. जूट - 1859 - रिशरा ( प . बंगाल ) 6. लौह इस्पात - 1870 - कुलटी ( प . बंगाल ) 7. ऊनी वस्त्र - 1876 - कानपुर ( उ . प्र .) 8. कृत्रिम वस्त्र रेशा ( रेयान ) - 1920 - त्रावणकोर ( केरल ) 9. एल्युमिनियम - 1937 - जे . के . नगर 10. भारी इंजीनियरिंग - 1958 - रांची ( झारखण्ड )

Science , Classification of plant पादप जगत का वर्गीकरण

पादप जगत का वर्गीकरण परिचय वर्गिकी  (Taxonomy)  वर्गीकरण   का   विज्ञान   है ,  जो   जीवों   की   व्यापक   विविधता   के   अध्ययन   को   आसान   बनाता   है   और   जीवों   के   विभिन्न   समूहों   के   बीच   अंतर्संबंधों   को   समझने   में   हमारी   मदद   करता   है।   पादप   जगत   में   प्रथम   स्तर   का   वर्गीकरण   पादप   शरीर   के   अंतर ,  परिवहन   के   लिए   विशेष   ऊतकों   की   उपस्थिति ,  बीज   धारण   करने   की   क्षमता   और   बीज   के   फलों   के   अंदर   पाये   जाने   पर   निर्भर   करता   है। थेलोफाइटा शैवाल ,  कवक   और   बैक्टीरिया   जैसे   सूक्ष्म   जीवाणुओं   के   प्रकार   को   इस   श्र...