Skip to main content

Medieval History मध्‍यकालीन भारत , दिल्‍ली सल्‍तनत , लोदी वंश (1451 - 1526 )

 बहलोल लोदी ( 1451 - 1489 ) 

- लोदी वंश का संस्थापक एक अफगानी शासक बहलोल लोदी था।

- उसकी मुख्य उपलब्धि जौनपुर के साम्राज्य का राज्य हरण था।

- उसने सिक्के जारी किये जिन्हे बहलोली कहा गया।


सिकंदर लौदी (1489 - 1517 )

- 1489 में बहलोल लोदी का पुत्र निजाम खान गद्दी पर बैठा एवं उसने सिकन्दर शाह लोदी का नाम धारण कर लिया।

- उसने 1504 में आगरा की स्थापना की एवं अपनी राजधानी दिल्ली से आगरा हस्तांतरित की।

- वह गुजरात के महमूद बेगडा एवं मेवाड के राणा सांगा के समकालीन था।

- इसने माप की एक ईकाई का चलन किया था जिसे गज सिकंदरी कहा जाता था।

- इसने नागरकोट के ज्वालामुखी मंदिर को ध्वस्त किया था। इसने हिंदुओं से जजिया कर एवं तीर्थ कर वसूल किया था।

- इसने गुलरूखी उपनाम से फारसी भाषा में छंद लिखे।

- इसने लहजत सिकंदरी नामक पुस्तक का संकलन किया था।

- चिकित्सा विज्ञान पर लिखा गया एक संस्कृत निबंध का फारसी भाषा में अनुवाद फरहांग सिकंदरी के नाम से इसी के शासन काल में हुआ था।

- उसने दिल्ली में अपने पिता के मकबरे का निर्माण करवाया।

- 1517 में बीमारी के कारण इसका निधन हो गया।


इब्राहिम लोदी (1517 - 1526 ) 

  
- इब्राहिम लोदी, सिकंदर लोदी का ज्येष्ठ पुत्र था जो अपने अफगान साथियों की सर्वसहमति से 1517 में सिंहासन पर बैठा था।

- इसने इब्राहिम शाह का शीर्षक ग्रहण किया।

- इसे मेवाड के शासक राणा सांगा के विरूद्ध पराजय का सामना करना पड़ा।

- 21 अप्रैल 1526 को काबुल के शासक ने पानीपत के प्रथम युद्ध में इब्राहिम लोदी को परास्त कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Popular posts from this blog

Purpose of computer , कंप्यूटर का उद्देश्य

              कंप्यूटर का उद्देश्य   Purpose of computer आज के युग में कंप्यूटर का महत्व बहुत ही अधिक बढ़ गया है । जीवन के हर क्षेत्र में आज किसी न किसी रूप में कंप्यूटर का उपयोग हो रहा है ।   इसी आधार पर कंप्यूटर के उद्देश्य निम्नलिखित है - 1. कंप्यूटर की सहायता से विभिन्न प्रकार के अकाउंट केश बुक , लेजर ,   बैलेंस शीट , सेल्स रजिस्टर , परचेज बुक तथा बैंक विवरण सहजता व शुद्धता एवं गति के साथ तैयार की जा सकती है । 2. विश्व व्यापार , आयात निर्यात की स्थित ,, भुगतान संतुलन आदि के क्षेत्र में भी कंप्यूटर बड़े उपयोगी साबित हो रहे है। 3. चिकित्सा विज्ञान में कंप्यूटर का प्रयोग औषधि निर्माण से लेकर उपचार तक की संपूर्ण प्रक्रिया में हो रहा है। 4.   इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर की मदद से विभिन्न प्रकार की सरल तथा जटिल मशीनों , छोटे बड़े यंत्रों तथा उपकरणों की उपयोगी मितव्यई तथा सरल डिजाइन सरलता से उपलब्ध हो जाती है , । 5. कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य ,   समाचारों का एक लंबी द...

Western painting पश्चिमी चित्रकला

पश्चिमी चित्रकला परिचय 27000-13000 ई . पू . में दक्षिण - पश्चिम यूरोप में गुफा कला के द्वारा तत्कालीन मानव ने अपने जीवन का चित्रण किया। अफ्रीकी कला , इस्लामिक कला , भारतीय कला , चीनी कला और जापानी कला - इन सभी का पूरा प्रभाव पश्चिमी चित्रकला पर पड़ा है। प्राचीन रोमन व ग्रीक चित्रकला प्राचीन ग्रीक संस्कृति विजुअल कला के क्षेत्र में अपने आसाधारण योगदान के लिए विख्यात है। प्राचीन ग्रीक चित्रकारी मुख्यतया अलंकृत पात्रों के रूप में मिली है। प्लिनी द एल्डर के अनुसार इन पात्रों की चित्रकारी इतनी यथार्थ थी कि पक्षी उन पर चित्रित अंगूरों को सही समझ कर खाने की कोशिश करते थे। रोमन चित्रकारी काफी हद तक ग्रीक चित्रकारी से प्रभावित थी। लेकिन रोमन चित्रकारी की कोई अपनी विशेषता नहीं है। रोमन भित्ति चित्र आज भी दक्षिणी इटली में देखे जा सकते हैं। मध्‍यकालीन शैली बाइजेंटाइन काल (330-1453 ई .) के दौरान बाइजेंटाइन कला ने रुढि़वादी ईसाई मूल्यों को व्यवहारिक या...

The first established industry in India भारत मे सर्वप्रथम स्‍थापित उद्योग

भारत मे सर्वप्रथम स्‍थापित उद्योग 1. सूती वस्त्र - 1818 - फोर्ट ग्लोस्टर ( कोलकाता ) 2. कागज - 1832 - सेरामपुर ( प . बंगाल ) 3. चीनी उद्योग - 1840 - बेतिया ( बिहार ) 4. सीमेंट - 1854 - चेन्नई 5. जूट - 1859 - रिशरा ( प . बंगाल ) 6. लौह इस्पात - 1870 - कुलटी ( प . बंगाल ) 7. ऊनी वस्त्र - 1876 - कानपुर ( उ . प्र .) 8. कृत्रिम वस्त्र रेशा ( रेयान ) - 1920 - त्रावणकोर ( केरल ) 9. एल्युमिनियम - 1937 - जे . के . नगर 10. भारी इंजीनियरिंग - 1958 - रांची ( झारखण्ड )