Skip to main content

Ancient India, Indus Valley Civilization 3300 to 1300 B.C. प्राचीन भारत , सिंधु घाटी सभ्‍यता 3300 से 1300 ई.पू.

                                                    सिंधु घाटी सभ्‍यता परिचय

1. सिंधु घाटी सभ्यता दक्षिण एशिया के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में स्थित एक कांस्य युगीन सभ्यता थी। प्राचीन 

मिस्त्र एवं मेसोपोटामिया को सम्मिलित करते हुए यह विश्व की तीन प्राचीनतम सभयताओं में से एक थी। 

दयाराम साहनी के निर्देशन में 1921 में हडप्पा नामक स्थल पर पहली बार उत्खन्न कार्य प्रांरभ किया गया

 था, अत: इसे हडप्पा सभ्यता भी कहा जाता है।

2. इस सभ्यता का विस्तार पश्चिम दिशा में बलुचिस्तान के सुत्कागेन्डोर, पूर्व में आलमगीरपुर (उत्तर 

प्रदेश), दक्षिण में दायमाबाद (महाराष्ट्र) एवं उत्तर में मंदा (जम्मू कश्मीर) तक फैला हुआ है।

                                                     हडप्‍पा

1. यहाँ पर छ: अन्नागार एवं छ: अग्निकुंड प्राप्त हुए है।

2. यहाँ वृत्तनुमा ईटों से बने पंक्तिदार फर्श प्राप्त हुए है जो संभ्वत: खाद्यान्न के गहन के काम आते थे।

3. हडप्पा के लोग टारकोल (डामर) बनाने की विधि से अवगत थे।

4. गृह में प्रवेश के मुख्य द्वारा उत्तर दिशा में होते थे।

5. यहाँ पर R – 37 कब्रिस्तान प्राप्त हुआ है।

6. यहाँ पर माँ देवी की मिट्टी की मूर्ति प्राप्त हुई है।


                                                   मोहनजोदडो
                                    
1. मोहनजोदडो की खोज राखल दास बनर्जी द्वारा 1922 में की गई थी।

2. सिंधी भाषा में मोहनजोदडो का शाब्दिक अर्थ मृतको के टीले है।

3. यह सिंध (पाकिस्तान) के लरकाना जिले में सिंधु नदी के पश्चिम में एवं सिंधु नदी एंव घग्गर हाकडा नदी के मध्य में स्थित है।

4. सिंधु नदी वर्तमान में भी इस स्थल के पूर्व में बहती है, परन्तु घग्गर – हाकड़ा नदी सूख चुकी है।

5. यहाँ पर एक विशाल स्नानागार, एक विशाल अन्नागार, बडे हॉल, एक कांसे की नृतकी की मूर्ति, योगी 

की मोहर, एक 250 ग्राम वजनी गले का हार एवं कई अन्य मोहरें प्राप्त हुई है।

6. एक सभागार, रसोई व आँगन के साथ सुव्यवस्थित घरों के साक्ष्य भी प्राप्त हुए है।

7. मोहनजोदड़ो शहर की सात परतें इंगित करती है कि शहर को सात बार न्ाष्ट किया गया एवं पुन: 

निर्माण किया गया था।

                                                   लोथल 

1. इसकी खोज एस.आर.राव द्वारा 1954 में वर्तमान गुजरात के भाल क्षेत्र में कि गई थी।

2. यहाँ से लाल – काले मिट्टी के बर्तन, तांबे के औजार, ईंटो द्वारा निर्मित टैंक की संरचना, एक मोती 

बनाने का कारखाना एवं ईरान की मोहर प्रात्त हुई है।

                                                      कालीबंगा

1. कालीबंगा की खोज एक इतालवी भारत विद् लुईगी पियो तेस्सीटोरी द्वारा सन 1953 में राजस्थान के 

हनुमानगढ़ जिले में की गई थी।

2. यह मोहनजोदड़ो की तरह सुव्यवस्थित नहीं थी।

3. यहाँ जल निकासी व्यवस्था नहीं थी, परंतु कुछ अग्निकुंड एवं एक जुते हुए खेत के साक्ष्य प्राप्त हुए है।

                                                      धोलावीरा

1. धोलावीरा की खोज 1922 में जे.पी. जोशी द्वारा गुजरात के कच्छ जिले में की गई थी।

2. धोलावीरा में एक दरवाजे पर बडे अक्षरों में लिख गया लेख प्राप्त हुआ है।

3. रॉक कट वास्तुकला एवं आधुनिक जल प्रबंधन व्यवस्था के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।


                                    सिंधु घाटी सभ्‍यता की प्रमुख विशेषताऍ

1. नगर नियोजन हडप्पा सभ्यता की एक प्रमुख विशेषता थी। अत: यह सभ्यता प्रथम शहरीकृत सभ्यता 

भी कहलाती है।

2. कस्बे दो भागों में विभक्त थे, यथा दुर्ग एवं निचला कस्बा। दुर्ग में शासन प्रबंध करने वाले सदस्य रहते 

थे जबकि कस्बे का निचला भाग जन साधारण के लिए था।

3. धोलावीरा इसका एकमात्र अपवाद है क्योंकि यह तीन भागों में विभक्त था।

4. कस्बे की मुख्य विशेषता उनकी जल निकासी व्यवस्था थी। नालियाँ पकी हुई ईंटों की बनी हुई थी एवं 

बड़े पत्थरों से ढकी हुई थी। सफाई के लिए मेनहोल्स थे। इससे ज्ञात होता है कि हडप्पा के लोग सफाई 

का विशेष तौर पर ध्यान रखते थे।

5. इस सभ्यता के लोग नापतौल की ईकाईयों से परिचित थे क्योंकि यहाँ से कुछ लकड़ी के टुकडे प्राप्त 

हुए जिन पर माप – तौल की ईकाईयाँ अंकित थी।

6. मृत्यु के बाद शव को दफनाया जाता था।

7. बनवाली एवं कालीबंगा दो चरणों को दर्शाती है, पूर्व हडप्पा सभ्यता एवं हडप्पा सभ्यता।

8. बिना दुर्ग के एकमात्र शहर चन्हुदडो था।

























































Popular posts from this blog

Purpose of computer , कंप्यूटर का उद्देश्य

              कंप्यूटर का उद्देश्य   Purpose of computer आज के युग में कंप्यूटर का महत्व बहुत ही अधिक बढ़ गया है । जीवन के हर क्षेत्र में आज किसी न किसी रूप में कंप्यूटर का उपयोग हो रहा है ।   इसी आधार पर कंप्यूटर के उद्देश्य निम्नलिखित है - 1. कंप्यूटर की सहायता से विभिन्न प्रकार के अकाउंट केश बुक , लेजर ,   बैलेंस शीट , सेल्स रजिस्टर , परचेज बुक तथा बैंक विवरण सहजता व शुद्धता एवं गति के साथ तैयार की जा सकती है । 2. विश्व व्यापार , आयात निर्यात की स्थित ,, भुगतान संतुलन आदि के क्षेत्र में भी कंप्यूटर बड़े उपयोगी साबित हो रहे है। 3. चिकित्सा विज्ञान में कंप्यूटर का प्रयोग औषधि निर्माण से लेकर उपचार तक की संपूर्ण प्रक्रिया में हो रहा है। 4.   इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कंप्यूटर की मदद से विभिन्न प्रकार की सरल तथा जटिल मशीनों , छोटे बड़े यंत्रों तथा उपकरणों की उपयोगी मितव्यई तथा सरल डिजाइन सरलता से उपलब्ध हो जाती है , । 5. कंप्यूटर का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य ,   समाचारों का एक लंबी द...

The first established industry in India भारत मे सर्वप्रथम स्‍थापित उद्योग

भारत मे सर्वप्रथम स्‍थापित उद्योग 1. सूती वस्त्र - 1818 - फोर्ट ग्लोस्टर ( कोलकाता ) 2. कागज - 1832 - सेरामपुर ( प . बंगाल ) 3. चीनी उद्योग - 1840 - बेतिया ( बिहार ) 4. सीमेंट - 1854 - चेन्नई 5. जूट - 1859 - रिशरा ( प . बंगाल ) 6. लौह इस्पात - 1870 - कुलटी ( प . बंगाल ) 7. ऊनी वस्त्र - 1876 - कानपुर ( उ . प्र .) 8. कृत्रिम वस्त्र रेशा ( रेयान ) - 1920 - त्रावणकोर ( केरल ) 9. एल्युमिनियम - 1937 - जे . के . नगर 10. भारी इंजीनियरिंग - 1958 - रांची ( झारखण्ड )

Science , Classification of plant पादप जगत का वर्गीकरण

पादप जगत का वर्गीकरण परिचय वर्गिकी  (Taxonomy)  वर्गीकरण   का   विज्ञान   है ,  जो   जीवों   की   व्यापक   विविधता   के   अध्ययन   को   आसान   बनाता   है   और   जीवों   के   विभिन्न   समूहों   के   बीच   अंतर्संबंधों   को   समझने   में   हमारी   मदद   करता   है।   पादप   जगत   में   प्रथम   स्तर   का   वर्गीकरण   पादप   शरीर   के   अंतर ,  परिवहन   के   लिए   विशेष   ऊतकों   की   उपस्थिति ,  बीज   धारण   करने   की   क्षमता   और   बीज   के   फलों   के   अंदर   पाये   जाने   पर   निर्भर   करता   है। थेलोफाइटा शैवाल ,  कवक   और   बैक्टीरिया   जैसे   सूक्ष्म   जीवाणुओं   के   प्रकार   को   इस   श्र...